पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा समर्थक ने पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर उसके बेटे पर किया हमला

भाजपा समर्थक ने पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर उसके बेटे पर किया हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। पुरानीरंजिश के चलते गांव पिलखनी के पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर बूटा सिंह उसके बेटे पर भाजपा समर्थक जरनैल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बूटा सिंह की दोनों टांगें टूट गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरु कर दी है। बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार शाम गांव अस्लामपुर से निकलकर अपने बेटे गुरिंदर सिंह के साथ घर जा रहे थे। जरनैल सिंह ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों के पास तलवार, डंडे अन्य हथियार थे। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने भाजपा समर्थक जरनैल सिंह, जगतार सिंह, हरिंदर सिंह, रमनजोत सिंह चार अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।