30 किलो भुक्की समेत एक गिरफ्तार
राजपुरा। नाकेके दौरान शंभू पुलिस ने भुक्की बरामद होने पर स्कूटर सवार नैब सिंह निवासी गांव पंजौला को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई बलवीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ घनौर मोड़ के पास नाका लगा रखा था, इस दौरान एक स्कूटर सवार आता दिखाई दिया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। उसे 30 किलो भुक्की बरामद होने पर काबू कर लिया गया।