धोखे से एटीएम से कैश निकलवाया, केस दर्ज
राजपुरा। एटीएमनंबर पूछकर हजारों रुपये उड़ाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन सुपरिंटेंडेंट भरत लाल मीना को पिछले दिनों अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहा है। इतना ही नहीं बातों बातों में उसने एटीएम कार्ड का 16 अंकों वाला नंबर और पिन कोड भी पूछ लिया। आरोपी ने बड़ी चालाकी से 11 हजार 500 रुपये उड़ा लिए। जिस पर पुलिस ने भरत लाल मीना की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।