- Hindi News
- पुलिस ने दो लड़कियों को पीटा, एक ने जहर निगला, हालत सीरियस
पुलिस ने दो लड़कियों को पीटा, एक ने जहर निगला, हालत सीरियस
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़ साहिब
गांवमियांपुर में पुलिस द्वारा दो दलित परिवार की लड़कियों से मारपीट का मामला सामने आया है। एक लड़की ने कोई जहरीली चीज निगली, जो कि राजपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। हालत सीरियस बताई जा रही है जबकि पुलिस आरोपों को नकार रही है।
मारपीट की शिकार हरप्रीत कौर (20) ने आरोप लगाया, उसका ताया करनैल सिंह वीरवार देर शाम उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे तथा उनके साथ कुछ पुलिस वाले भी थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उसकी माता नरेन्द्र कौर तथा छोटी बहन जसप्रीत कौर से मारपीट की। आहत जसप्रीत ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जब थाना मुल्लेपुर के प्रभारी जगदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने नकारते हुए कहा कि पुलिस ने किसी से कोई मारपीट नही की तथा जसप्रीत ने कोई भी जहरीली वस्तु नही निगली है।