पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई ही निकला भाई का कातिल

भाई ही निकला भाई का कातिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूपुलिसने डेढ़ साल पहले गांव सूरजगढ़ के पास 12 अप्रैल 2013 की रात हुई कृष्ण सिंह की हत्या में उसके भाई जसविंदर सिंह और 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह ने भाई कृष्ण सिंह के हिस्से की जमीन के लालच के अलावा भाभी से अवैध रखने की नीयत से हत्या करवा दी थी। एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि गांव मोही खुर्द निवासी कृष्ण सिंह (34) 12 अप्रैल की रात को गाड़ी में माल लोड करके उसे गांव कराला में खड़ी करने के बाद घर जाने के लिए आलमपुर तक थ्री व्हीलर से पहुंचा।

कृष्ण सिंह ने गांव तक पैदल ही जाना था। रात करीब 11 बजे उसे गांव की पुली के पास देखा गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह करीब सात बजे कृष्ण सिंह की लाश गांव सूरजगढ़ के खेतों में मिली। कृष्ण सिंह के प्राइवेट पार्ट और पैर के पास तेजधार हथियारों के निशान के अलावा शरीर पर खरोचों के निशान पाए जाने से साफ था कि बेरहमी से हत्या की गई है।

कृष्ण सिंह के भाई जसविंदर सिंह ने इस पर अनजान लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि कृष्ण सिंह को नानके से 5 बीघा जमीन मिली थी, जिसको जसविंद्र सिंह हड़पना चाहने के साथ-साथ अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध स्थापित करना चाहता था। इस लिए अपने चाचे करनैल सिंह, रिश्तेदार जसबीर सिंह, के अलावा बेअंत सिंह उर्फ मक्खन से मिलकर एक लाख रुपये देकर हत्या करने की योजना बनाई। कत्ल के लिए ५० हजार रुपये दे भी दिए गए।