टैंपो ड्राइवरों ने धरना लगाया
राजपुरा। बसस्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात एएसआई द्वारा दुर्व्यवहार करने के विरोध में टैंपो ड्राइवरों ने टाहली वाला चौक पर धरना लगाया। जहां सिटी थाना के एसएचओ संजीव सिंगला ने पहुंच कर इंसाफ देने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना हटाया गया। धरनाकारियों ने बताया कि एक टैंपो ड्राइवर बीते दिनों लुधियाना से राजपुरा की एक फैक्ट्री का माल लादकर लाए थे। वहां माल उतारने के दौरान देखा कि एक गाड़ी माल लाद कर बाहर निकल रही थी। बाहर की गाड़ी यूनियन की शर्तों के मुताबिक माल नहीं लाद सकती। कारणों के बारे में पूछा तो फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को बुला लिया। जिस पर एएसआई ने ड्राइवर से मारपीट की।