पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस मुलािजम को गिरफ्तार करने पर धरना

पुलिस मुलािजम को गिरफ्तार करने पर धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशभेजनेके नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में नामजद आरोपी पुलिस कर्मचारी को 15 सिंतबर तक की समय सीमा में नहीं पकड़ने जाने के विरोध में शिअद मान के समर्थकों ने मिनी सचिवालय में डीएसपी के कार्यालय के पास रोष प्रदर्शन किया। जहां पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को दो दिनों में पकड़े जाने का आश्वासन दिया।

बीते दिनों अकाली दल अमृतसर पंजाब के महासचिव महिन्द्रपाल सिंह, यूथ प्रधान रणदेव सिंह, राजपुरा शहरी के प्रधान जगजीत सिंह खालसा, राजपुरा यूथ के प्रधान शमशेर सिंह अन्य ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखधड़ी के आरोप में पुलिस कर्मचारी सहित दो लोगों के खिलाफ कुुछ दिन पूर्व सिटी थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद भी पुलिस कर्मचारी को गिरफतार नही किया जा सका। लेकिन आारोपी पुलिस कर्मचारी महंगा सिंह भी पुलिस पकड़ से बाहर है। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को 15 सितंबर तक आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। ऐसा नही करने पर 16 सिंतबर को पुलिस अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी थी। लेकिन समय सीमा के अंदर महंगा सिंह को भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में मिनी सचिवालय स्थित डीएसपी कार्यालय में पास धरना दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकरियों को आरोपी को पकड़े जाने के दिए गए आश्वासन के बाद रोष धरना समाप्त किया। वक्ताओं ने पुलिस पर पक्षपात का अरोप लगाया। गौर हो कि सतकार विहार निवासी महिला बलविंद्र कौर ने महंगा सिंह निवासी सलेमपुर शोखा रछपाल सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 50 हजार रुपए की धोखधाड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिनी सचिवालय में रोष प्रकट करते शिअद मान के वर्कर।