पशु छुड़ाए, ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
राजपुरा। पशुओंको लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनका ट्रक भी जब्त कर लिया है। राजीव कुमार ने बताया कि एक ट्रक में 7 भैंस और 22 कट्टू लदे थे। ट्रक को जीटी रोड पर रोका गया। भगवान सिंह, गुरनाम सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।