पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 तक लिस्ट ओपन नहीं तो, 18 को जाम

15 तक लिस्ट ओपन नहीं तो, 18 को जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेरेंटसवेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग शुक्रवार को नगर कौंसिल उपप्रधान जगदीश जग्गा की अगुवाई में हुई। उन्होंने कहा कि इलाके के प्राइवेट स्कूलों का सिलेबस ओपन कराने की मांग को लेकर तबके डिप्टी कमिश्नर को जनवरी में ज्ञापन दिया था। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने राजपुरा के एसडीएम को स्कूलों के सिलेबस की लिस्ट ओपन कराने की बात कही थी। आदेश मिलने के बाद एसडीएम विक्रमजीत सिंह शेरगिल ने शहर के लोगों को ऑफिस बुलाकर लिस्ट ओपन करवाने का दावा किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 फरवरी तक सिलेबस ओपन नहीं किया गया तो 18 को टाहली वाला चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। यहां कौंसलर पवन मुखेजा, राजीव कुमार डीसी, संजीव बांसल, भाजपा मंडल प्रधान शाम सुंदर वधवा, एडवोकेट चौधरी, मंजीत, आप के सर्किल कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह धमौली, जसबीर सिंह चंदूआ, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ललित डाहरा, कांग्रेसी नेता पवन पिंटा, अनिल टनी मौजूद रहे।

दो तक लिस्ट देने की कही थी बात

तीनसप्ताह पहले जब कौंसलरों का एक शिष्टमंडल एसडीएम से मिला था। जब उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक दो फरवरी तक लिस्ट दे देंगे, उसके बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जग्गा ने कहा कि करीब इतने दिन बाद भी एसडीएम लिस्ट जारी नहीं करा पाए। जबकि इसके लिए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने लिस्ट ओपन कराने का काम पूरा करने के लिए फोन पर आदेश दिया था।

एक-दो दिन में मिलेगी लिस्ट: एसडीएम

^एसडीएमविक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि स्कूलों से सिलेबस की लिस्ट एक दो दिन में मिल जाएगी। जिसके बाद उसे जारी कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...