117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : खेहरा
राजपुरा |माघी मेंआम आदमी पार्टी की रैली में विशाल जनसमूह के बाद पंजाब में माहौल बदल गया है। लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है। यह बातें आम आदमी पार्टी में शामिल हुए स. सुखपाल सिंह ने कही। वह राजपुरा में स. बंत सिंह की प्रधानगी में रखी गई बैठक के दौरान पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि शिअद और कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है। ऐसे में जनता को आम आदमी पार्टी में ही भविष्य दिखाई दे रहा है। कहा कि पार्टी 117 विधानसभा सीटों पर अकेली ही चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर अनूप सिंह इस्लामपुर, प्रमिंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह धमौली मौजूद थे।