पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेहत महकमे ने दो ट्रकों से तंबाकू के भरे सैंपल

सेहत महकमे ने दो ट्रकों से तंबाकू के भरे सैंपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूबाॅर्डरपर पाबंदीशुदा तंबाकू प्रॉडक्ट की आशंका के चलते सेहत महकमे ने जब्त किए गए दो ट्रकों से भरे सैंपल से पता चला कि माल पाबंदीशुदा है। मालिक के रिपोर्ट से सहमत होने पर तंबाकू प्रॉडक्ट के टेस्ट केंद्रीय लैब गाजियाबाद से कराए जाएंगे।

पंजाब सरकार ने फ्लेवर तंबाकू प्रॉडक्ट पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। नियमों के तहत पाबंदीशुदा तंबाकू प्रॉडक्ट स्टाक करने के अलावा खरीदा बेचा नहीं जा सकता। 1 दिसंबर को सेहत महकमे की टीम शंभू बाॅर्डर पर पहुंची। उनको खबर मिली कि अन्य प्रदेशों से पाबंदीशुदा तंबाकू प्रॉडक्ट पंजाब में भारी मात्रा में रहा है। जिला सेहत अफसर डॉ. राजपाल सिंह, फूड सेफ्टी अफसर पुनीत शर्मा साथ शंभू बाॅर्डर दो ट्रक पाए गए, महकमे ने आशंका होने पर दोनों ट्रकों में लदे तंबाकू प्रॉडक्ट ले लिए। उनको जांच के लिए चंडीगढ़ के लेबोरेटरी में भेजा गया। ट्रकों में लाखों रुपये कीमत का माल लदा हुआ था। ट्रक बटाला पठानकोट जाने थे।

ट्रक मालिक रिपोर्ट से नहीं रख रहे इत्तेफाक

लैबरिपोर्ट आने के बाद असमंजस की स्थिति हुई। रिपोर्ट में पाबंदीशुदा फ्लेवर निकला है। मालिक इस रिपोर्ट से इत्तेफाक रखते हुए कहे रहें। तंबाकू प्रॉडक्ट का गाजियाबाद की सेंट्रल लेबोरेटरी में टेस्ट कराया जाएगा। जिला सेहत अफसर डाॅ. राजपाल ने बताया कि ट्रकों से भरे गए तंबाकू प्रॉडक्ट के सैंपल पाबंदीशुदा पाए गए हैं, नियमों के तहत मालिक एक महीने में दूसरी लैबोरेटरी से टेस्ट करा सके। इसलिए मालिक को नोटिस दे दिया गया है।