इंतकाल वसीयत समेत 72 केस हल
राजपुरा| पंजाबसरकार की ओर से लोगों को राजस्व महकमे से संबंधित विभिन्न सेवाओं को पारदर्शी ढंग से उनके ही घर के करीब उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए राजस्व कैंप में 80 गांवों के 72 मामले मौके पर निपटाए गए हैं। डीसी वरुण रूजम ने बताया कि राजस्व महकमे से संबंधित समस्याओं के निपटारे को राजपुरा और जांसला सर्कल कानूनगो लेबल पर लगाए गए इस पहले कैंप की सफलता को देखते हुए अब निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक शनिवार को कानूनगो लेबल पर राजस्व कैंप लगाए जाएं। डीसी रूजम ने बताया की लोगों की राजस्व महकमे से संबंधित समस्याओं को पहल के आधार पर निपटाने के अलावा लोगों की रजिस्टर्ड वसीका, खानगी तकसीमे, इंतकाल, वसीयतों आदि के 72 कामों का मौके पर निपटारा करने से इस क्षेत्र के लोगो को भारी राहत मिली है। अतिरिक्त डीसी मोहिंदर पाल और एसडीएम राजपुरा जेके जैन ने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। कैंप के दौरान पूर्व मंत्री अजैब सिंह ने राज्य सरकार के प्रयास की प्रशंसा की।