बच्चे की मौत के आरोप में 1 नामजद
तीनमहीने की जांच के बाद खेड़ी गंडिया पुलिस ने बच्चे की मौत के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपी माधो के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
गांव कुत्थाखेड़ी में 21 जून 2014 को गांव सिमरनजीत सिंह 9 नामक बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद मृतक के छोटे भाई ने अपनी मां को बताया कि सिमरनजीत को गांव का माधो नामक व्यक्ति उठाकर कोठे पर ले गया था, इसलिए माधो की वजह से ही सिमरनजीत की मौत हुई है। इस बात की जानकारी परिवार को मिली ते पिता ईश्वर सिंह ने खेड़ी गंडिया पुलिस को मामले के जांच के लिए गुहार लगाई। जांच में पता चला कि अचानक गिरने से सिमरनजीत की मौत हो गई थी।