पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमआईटी डायरेक्टर को छुट्टी पर भेजा

पीएमआईटी डायरेक्टर को छुट्टी पर भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेलमेमोरियलनेशलन कॉलेज के एडहॉक स्टाफ विद्यार्थियों ने सोमवार को मांगों के लिए हड़ताल की। बाद में उन्होंने पीएमआईटी के डायरेक्टर का पुतला जलाया। एडहॉक स्टाफ के साथ मीटिंग में अधिकतर मांगों को मान लिया गया।

पटेल मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 70 लोगों का एडहॉक स्टाफ है। स्टाफ का आरोप है कि उनको परेशान किया जा रहा है। विरोध में एडहॉक स्टाफ विद्यार्थियों ने 20 सितंबर को हड़ताल करने के बाद आईटीआई चौक पर धरना लगाया था। सोमवार को स्टाफ विद्यार्थियों ने फिर हड़ताल की। कॉलेज के बाहर पीएमआईटी के डायरेक्टर का पुतला जलाया। मामले को हल कराने के लिए तहसीलदार गुरमीत सिंह मिर्धा, डीएसपी चंद सिंह, सिटी थाना एसएचओ संजीव सिंगला, कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ . गुरदीप सिंह तेजा ने एडहॉक स्टाफ के साथ कान्फ्रेंस हॉल में मीटिंग की।

मीटिंग में स्टाफ ने कहा पिछले कुछ महीनों से उनको परेशान किया जा रह। एक प्रोफेसर ने बताया कि सर्टिफिकेट की चेकिंग करते समय राजपुरा एसडीएम ने सर्टिफिकेट को कथित तौर पर जाली कह दिया गया। काम करने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। महिला प्रोफेसर ने बताया कि उनको बेवजह तंग किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि पीएमआईटी डायरेक्टर प्रो. एमएम गुप्ता को हटाया जाए और कॉलेज सुपरिंटेंडेंट राजकुमार को सस्पेंड किया जाए।

वेतन जारी करने समेत अन्य मांगों को पूरी की जाए

तीनमहीने का वेतन रिलीज हो, ब्रेक को समाप्त किया जाए, पुराने स्टाफ के वेतन में वृद्धि हो, स्टाफ को दी जाने वाली धमकियां बंद हों, अगले साल पहले की तरह बिना ब्रेक स्टाफ को रखा जाए, एक साल ड्यूटी करवाई जाए। अधिकारियों ने चर्चा के बाद एडहॉक स्टाफ का वेतन रिलीज करने, असली सर्टिफिकेट की जांच नहीं करने, प्रो. एमएम गुप्ता को कॉलेज के बर्सर से हटाने, पीएमआईटी डायरेक्टर को दस दिन की छुट्टी पर भेजने की मांग मान ली गई। कुछ प्रोफेसरों ने विरोध जताया कि प्रो. गुप्ता को पक्के तौर पर निकालने के अलावा राजकुमार से माफी मंगवाई जाए।

डायरेक्टर का पुतला फूंकते पटेल मेमोरियल नेशलन कॉलेज के एडहॉक स्टाफ और स्टूडेंट्स।