- Hindi News
- तहसीलदार के ऐलान की एसडीएम को जानकारी नहीं
तहसीलदार के ऐलान की एसडीएम को जानकारी नहीं
{सोमवार को एसडीएम ने दिया था वेतन रिलीज करने का भरोसा
भास्करन्यूज | राजपुरा
पटेलमेमोरियलनेशनल कॉलेज में एडहॉक में काम करने वाले स्टाफ के सोमवार के समझौते के तहत पौने दो महीने का वेतन देने के मामले पर असमंजस है। मंगलवार को मीटिंग के दौरान तहसीलदार के पौने दो महीने के वेतन देन के एलान पर एसडीएम ने जानकारी होने की बात कहते हुए नियम देखने की बात कही है। कॉलेज में तैनात एडहॉक स्टाफ ने मांगो के लिए हड़ताल के बाद रोष प्रदर्शन किया था।
कॉलेज विद्यार्थी उनके समर्थन में उतरे थे। समस्या के हल के लिए सोमवार को राजपुरा के तहसीलदार गुरमीत सिंह, डीएसपी चंद सिंह, प्रिसिंपल डॉ.. गुरदीप सिंह तेजा, एसएचओ संजीव सिंगला ने कॉलेज के कान्फ्रेंस हाल में मीटिंग के बाद कुछ मांगों को मानने सहित वेतन जारी करने का ऐलान किया था।
मंगलवार को मांगों संबंधी चर्चा हुई, वहां राजपुरा के एसडीएम प्रशासक जेके जैन ने अधिकारियों से पौने दो महीने के रुके वेतन देने का ऐलान किया।
एसडीएम के जानकारी होने की बात सुनकर मीटिंग में बैठे प्रो. हैरान रह गए। उनको 3-4 दिन का समय दिया गया है। एडहॉक स्टाफ को लगता है उनके साथ समझौते के नाम पर धोखा दिया गया है। एसडीएम जैन ने बताया कि एडहॉक स्टाफ का कितना वेतन डाला है प्रिंसिपल बता सकते हैं। इसे लेकर वो टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।