पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 करोड़ की ठगी में दो आढ़ती गिरफ्तार

3 करोड़ की ठगी में दो आढ़ती गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा |सदर पुलिसने किसानों से करोड़ों की ठगी मारने वाले आरोपियों संजीव कुमार, विनोद कुमार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। जबकि सदर पुलिस ने 23 दिसंबर को केस दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के पास दर्ज रिपोर्ट में गांव चंदूमाजरा के हरी सिंह ने बताया कि वह गांव बसंतपुरा की अनाज मंडी में सरहिंद के रहने वाले संजीव कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, काकू और सोनू के पास फसल बेचता था। फसल समेत उसका तीन करोड़ रुपए का बकाया हो गया। आरोपी दुकान बंदकर उसकी रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि तीन दर्जन किसान इस तरह के हैं, जिनसे करोड़ों की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर पुलिस ने राजेश कुमार और काकू को पहले ही काबू कर लिया था। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी फरार है।

खबरें और भी हैं...