पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़की से दुष्कर्म, 5 आरोपी फरार

लड़की से दुष्कर्म, 5 आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अाराेपियों ने रुपए मोबाइल भी छीन लिए

भास्करन्यूज | राजपुरा

गर्लफ्रेंडकेसाथ बाइक पर घनौर जा रहे युवक के सामने कुछ लोगों ने महिला से रेप किया। घनौर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। गांव हरीगढ़ निवासी हैप्पी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंबाला से घनौर रहा था। शंभू, कामीकलां होते हुए जब गांव लाछड़ू के बांध पर पहुंचा तो लड़की ने रुकने के लिए कहा। वह टॉयलेट के लिए गई। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। उनमें से एक मेरे पास रुका और दो लड़की के पीछे चले गए। थोड़ी देर बाद दो युवक और आए। जिन युवकों ने रेप किया उनमें से एक का नाम जगजीत है, क्योंकि उसके साथी उसे इसी नाम से बुला रहे थे। दो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीना। सिम फेंक दिया और रुपए छीनकर फरार हो गए। युवकों ने लड़की का पर्स भी छीना और फरार हो गए।

थाना घनौर एसएचओ एसबीएस भुल्लर ने बताया कि हैप्पी की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की का मेडिकल कराया गया।