महिला से मारपीट करने पर 3 नामजद
राजपुरा। महिलाके साथ मारपीट करने धमकियां देने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। शंभू थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव घड़ामा कलां निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसके बेटे ने गांव में आटा चक्की लगाई है। चक्की पर वह पुत्रवधु के साथ बैठी थी कि आरोपी आकर उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट करने के अलावा जान से मारने की धमकियां देने लगे। आरोपी इसलिए रंजिश रखते हैं क्योंकि उनकी गांव में पहले से आटा चक्की है। नई आटा चक्की खुलने से उनका ठप हो गया है। पुलिस ने अवतार सिंह, जगतार सिंह, सोहन सिंह, रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।