राजपुरा के प्रधान बने जगनंदन
राजपुरा। चंडीगढ़पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की राजपुरा इकाई ने प्रधान बंसी लाल धवन की अगुवाई में मीटिंग की। सर्वसम्मति से जगनंदन गुप्ता 2014-2015 के कार्यकाल के लिए राजपुरा इकाई के प्रधान चुने गए। यूनियन के सीनियर मेंबर दर्शन सिंह मिट्ठा ने जगनंदन ने नाम को आगे बढ़ाया था। मीटिंग में यूनियन के मेंबर बंसी धवन, दर्शन सिंह मिट्ठा, चिरंजी शर्मा, नरेश पपनेजा, मनजीत धवन, धर्मवीर नागपाल, जगदीश हितैषी, रमेश कुमार, राजेश डाहरा, पवन छाबड़ा, राज कुमार वधवा, ओम प्रकाश, नरेश अरोड़ा और शंटी हितैषी मौजूद रहे।