पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घग्गर दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के कारण कभी भी हो सकते हादसे

घग्गर दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के कारण कभी भी हो सकते हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा । बाढ़ से देश में हाहाकार मचा हुआ है। रेत की बढ़ती कीमत और उसकी कमी से जूझ रहे पंजाब के लोग इसके बाद भी मानइिंग कर रहे हैं। घग्गर दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। फिर भी उसमें से रेत निकाली जा रही है।
दरिया का एक पुल नेशनल हाईवे नंबर एक (दिल्ली-अमृतसर) पर स्थित है। वहां पर नीचे से घग्गर दरिया गुजरता है, उसमें से आसपास के गांव के लोग रेता निकालते हैं। पुल के एक ओर पंजाब दूसरी ओर हरियाणा है। पानी के तेज बहाव की चिंता किए बिना बैलगाड़ियों को पानी में ले जाते हैं। कसियों से रेता उठाकर उस पर भरा जाता है। फिर गाड़ी को रेत से भरकर घग्गर के किनारों से पक्की रोड पर चढ़ाया जाता है।
घग्गर में आने वाला पानी पहाड़ी रीजन से आता है। अंबाला, राजपुरा में मौसम साफ होता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश केके कारण बहाव तेज हो जाता है। दरिया की चौड़ाई ज्यादा है। जिससे पानी के जलस्तर का पता नहीं चलता है। घग्गर किनारे रहने वाले लोगों ने रेत खरीदने के बजाय बैलगाड़ियों में रेत भरनी शुरू कर दी है।

मिलीभगत से रेता-बजरी के कारोबार की निंदा : पंजाब में उद्योग माइनिंग विभाग रेत की खुदाई के लिए खदानों की नीलामी कराई जाती है। इमारतों के निर्माण में मिट्टी, गारे की चिनाई की बजाय रेता सीमेंट की चिनाई होती है। इसलिए अब रेते की मांग बढ़ गई है। रेते की मांग बढ़ने के कारण सत्तापक्ष के नेताओं ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों पुलिस की मिलीभगत से रेता बजरी के कारोबार पर कब्जा कर लिया है।

अफसर बोले- शंभूथाना प्रभारी महिंदर सिंह ने कहा कि यह माइनिंग महकमे का मामला है। अगर हमारे पास शिकायत करेगा तो हम बनती कार्रवाई जरूर करेंगे। माइनिंग महकमे के ब्लॉक लेवल एक्सटेंशन अफसर उगर सिंह ने कहा कि वह कुछ सप्ताहों से रोपड़ जिले में विभाग के अधिकारियों के साथ निशानदेही करा रहे थे। सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं। रेत की चोरी हो रही है। जायजा लेने के बाद कार्रवाई करेंगे।

नेता निकाल सकते, तो हम क्यों नहीं : घग्गर दरिया से बैल गाड़ियों से निकाली जा रही रेत की बात की जाए तो, जहां से माइनिंग होती है तो उस पुल वाली जगह के लिए एक ओर पंजाब पुलिस के जवान और दूसरी हरियाणा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। रेत निकाल रहे देवीनगर, राजगढ़, महमूदपुर, शंभु, घग्गर सराय गांवों के युवकों से बात की तो उन्होंने बताया कि महंगी रेत खरीद नहीं सकते। जब सतापक्ष के नेता जेसीबी से रेत निकाल लेते हैं तो हम जरूरत के हिसाब से क्यों नहीं, इसमें गलत क्या है।

घग्गर दरिया से बैलगाड़ी में रेत डालते लोग।