- Hindi News
- बच्चे की मौत मामले में 3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
बच्चे की मौत मामले में 3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
बच्चे की मौत मामले में 3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
राजपुरा। तीनमहीने की जांच के बाद बच्चे की मौत के लिए नामजद आरोपी माधो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव कुथाखेड़ी में 21 जून 2014 को कोठे से गिरने से सिमरनजीत (9) की मौत हो गई थी। मौत के कई दिन बाद मृतक के छोटे भाई ने अपनी मां को बताया कि सिमरनजीत को गांव का माधो उठाकर कोठे पर ले गया था, जिसकी वजह से वह नीचे गिर गया था। इस बात का खुलासा होने के बाद मृतक बच्चे के पिता ईश्वर सिंह ने खेड़ी गंडिया पुलिस को मामले की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि माधो के हाथों से बच्चा अचानक नीचे गिर गया था।