राजपुरा। गांवमहिमा में महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही इंद्रजीत सिंह के साथ झगड़ा चल रहा है। आरोपी ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।