पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खुर्द बुर्द करने पर 7 नामजद

धान खुर्द-बुर्द करने पर 7 नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। सिटीपुलिस ने लाखों रुपए का धान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में राजपुरा टाउन निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को दो ट्रकों में 786 ओर 781 बासमती धान के थैले अमृतसर के लिए भेजे थे, लेकिन जिस जगह पर माल जाना था वहां पर नहीं पहुंचा। इस तरह आरोपियों ने आपसी साजिश कर लाखों रुपए की धान को खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने गुरविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, जतिंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, बिट्टू सिंह, प्रेम कुमार, गुरप्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।