राजपुरा। शंभू पुलिस ने इंजेक्शन और नशीली गोलियां समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शंभू पुलिस बार्डर के पास नाकाबंदी कर रखी थी, इस दौरान अंबाला साइड से एक स्काॅर्पियो आती दिखाई दी। रोककर तलाशी लेेने पर 3600 नशीले टीके और 720 नशीली गोलियां बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव कटकला नवांशहर निवासी परमिंदर जीत सिंह, गांव पूनियां नवांशहर निवासी सुखविंद्र सिंह के तौर पर हुई।