राजपुरा। गौशालारोड के पास बिजली के पोल से करंट लगने पर रविवार को गाय मर गई। गीता काॅलोनी के कुलदीप सिंह की दुधारू गाय अचानक रस्सा तुड़वाकर गई थी। बरसात के चलते बिजली मीटर नीचे लगे होने के कारण पोल में करंट गया था। गास बिजली के पोल के पास पहुंची तो करंट लग गया।