बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजपुरा | दोदिन पहले टाहली वाला चौक के पास बाइक चोरी करने वाले आरोपी से बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गांव पत्ती खलील निवासी बूटा खान टाहली वाला चौक पर बाइक खड़ा करने के बाद बाजार चला गया। वापस आने पर बाइक नहीं मिली। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह आइटीआई के पास मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के बाइक को आरोपी बेचने के इरादे से लिबर्टी चौक के पास खड़े हैं। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक जब्त की। आरोपी शेरपुरा संगरूर निवासी मनजीत सिंह उर्फ सोनी है।