बारदानें का बिल दिखाने पर जुर्माना
राजपुरा। इंद्रामार्केट के पास दुकान करने वाले भाजपा नेता के रिश्तेदार को आबकारी कर विभाग ने बिल नहीं दिखाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। दुकानदार ने तीन चावलों के कट्टे किसी के पास भेजने के लिए रिक्शे पर रखाए थे। रिक्शे पर आबकारी कर विभाग के अफसरों की नजर पड़ गई। उन्होंने चावल का बिल दिखाने को कहा। मालिक ने बताया कि ओर माल को रिक्शे पर रखना था और इसके बाद बिल को काटना था। मामला भाजपा के नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित होने के चलते व्यापारी इकट्ठे होकर आबकारी कर विभाग के अधिकारी चिरंजीव शर्मा के पास पहुंचे। दुकान मालिक का पक्ष रखा। अधिकारी ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।