72 देसी शराब की बोतल बरामद
राजपुरा। गगनचौक के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार से 72 देसी शराब की बोतल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पार्टी गश्त के दौरान राजपुरा अंबाला रोड के गगन चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को अंबाला से रहा एक बाइक सवाल दिखाई दिया। उससे हरियाणा मार्का 72 बोतल बरामद जब्त की। आरोपी गुरु अर्जुन काॅलोनी का सहजान अंसारी है।