पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ टीम ने छापेमारी कर 20 घरेलू सिलेंडर किए जब्त

चंडीगढ़ टीम ने छापेमारी कर 20 घरेलू सिलेंडर किए जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलूसिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए खाद्य और आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ की टीम ने छापेमारी कर 20 सिलेंडर जब्त कर गैस एजेंसियों के पास जमा करवा दिए।

टीम की ओर से एक हलवाई पर मेहरबानी दिखाए जाने की चर्चा से टीम की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग ने इस बात को नकारते हुए कहा कि उन्होंने छापेमारी के दौरान मिला कोई सिलेंडर नहीं छोड़ा।

शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा है। क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर कॉमर्शियल सिलेंडर से कम रेट पर मिल जाता है। इसलिए लोग घरेलू गैस सिलेंडर का ही उपयोग करते हैं। वहीं, राजपुरा के एक व्यक्ति ने खाद्य और आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। चंडीगढ़ से डीएफएसओ संजीव गुप्ता, सहायक फूड और सप्लाई अफसर अनिल पाहवा ने राजपुरा के अधिकारियों को साथ लेकर शहर में छापेमारी की।

सूत्रों का कहना है कि टीम लक्कड़ मंडी के पास एक हलवाई की दुकान पर पहुंची वहां करीब डेढ़ घरेलू सिलेंडर पाए गए। इसे देख टीम भी हैरान रह गई। बताया जाता है कि इतने सिलेंडरों को पकड़े जाने के बाद मालिक ने मामला रफादफा करने की कोशिश शुरू कर दी। टीम के बाद में कुछ गैस सिलेंडर मालिक को वापिस कर दिए। जिससे टीम की कारगुजारी पर उंगलियां उठ रही हैं।

हलवाई के पास कोई गैर-कानूनी सिलेंडर नहीं छोड़: एएफएसओ

इसमामले में जब चंडीगढ़ कार्यालय में तैनात सहायक फूड और सप्लाई अफसर अनिल पाहवा से बातचीत की तो उन्होंने किसी तरह के सिलेंडरों को छाेड़ने की बात का खंडन किया। उन्होंने बताया कि उक्त हलवाई से पांच सिलेंडरों समेत शहर से कुल 20 सिलेंडर जब्त किए थे, जो गैस एजेंसी के पास जमा करवा दिए हैं।

खबरें और भी हैं...