भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने दिया मांगपत्र
पंजाबकिसान सभा की ओर से भ्रष्टचार के खिलाफ तहसील कॉम्प्लेक्स में धरना देने के बाद तहसीलदार को मांगपत्र दिया गया। धरने को आम आदमी पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर डाॅ. बलबीर सिंह, सर्कल इंचार्ज गुरप्रीत सिंह धमौली की अगुवाई में समर्थन किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की अफसरशाही हावी होने से आम लोग परेशान हैं। तहसीलदार गुरदेव सिंह धरनाकारियों के पास पहुंचे और ज्ञापन लेकर मांगें मानने का भरोसा दिया। मौके पर तहसीलदार को मांगपत्र दिया गया। यहां हरिंदर सिंह लाखा, रघुबीर सिंह गोपालपुर, जगदीश सिंह, महंगा सिंह, हरजंट सिंह मौजूद थे।
तहसीलदार को मांगपत्र देते किसान।