- Hindi News
- राजपुरा के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान
राजपुरा के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान
राजपुरा| गंदेपानी की सप्लाई से लोग कई तरह की परेशानियों से परेशान हैं। लोग नल का पानी नहीं पी रहे हैं। घरों में लगे सरकारी नलों में आने वाली पानी की सप्लाई काफी गंदी बदबूदार है। लोग कपड़े धोने से कतराने लगे है। गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोगों में पीलिया सहित दूसरी बीमारीयों के फैलने की आशंका है। लोगों ने कहा कि पीछे बार-बार ऐसी समस्या से दो चार होने पड़ा। बार-बार कहने के बाद भी वाटर सीवरेज बोर्ड ने पक्का हल नहीं कराया। जय शक्ति संस्था के प्रधान राधे कृष्ण ने बताया कि प्रशासन को समस्या का बिना देरी किए हल निकाला जाए। वाटर सीवरेज बोर्ड के एसडीओ सत्य प्रकाश ने बताया कि एरिया में चैकिंग पर आने वाली समस्या का हल कर दिया जाएगा।