जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 35760 रुपए जब्त
बपरौरमेंशिक्षा संस्थान के पीछे जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआई बलवीर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर 35760 रुपए जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी राज सिंह, गुरदयाल सिंह और रवेल सिंह को पुलिस ने जमानत पर छोड़ा है।