शराब की 35 बोतलों समेत एक गिरफ्तार
राजपुरा। सीआईएपुलिस ने गांव खराजपुरा के घर पर छापा मारकर अवैध शराब बरामद होने पर एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दो फरार होने में सफल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एएसआई जगपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान टी प्वाइंट धागा मिल के पास मौजूद थे। सूचना मिली कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं। जिस पर पुलिस ने बिना देरी किए गांव खराजपुरा के घर पर छापा मारा। छापे में विभिन्न मार्का की 35 पेटियां शराब बरामद होने पर एक व्यक्ति स्वर्ण सिंह को काबू कर लिया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। उनकी पहचान गुरजंट सिंह और शंटी के तौर पर हुई। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।