शिवसेना ने की बुखारी के बयान की निंदा
राजपुरा। शिवेसनाद्वारा शनिवार को एक मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रधान चरंजी लाल शर्मा ने की। मीटिंग में दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम सैयद अब्दुला बुखारी की अपील को ठुकराया दिया गया, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के फैसले की प्रशंसा की थी। शर्मा ने कहा कि सभी जानते हैं कि इमाम सैयद अब्दुला बुखारी कभी कांग्रेस के पक्ष में भी अपील करते थे। इतना ही नहीं इमाम सैयद अब्दुला बुखारी ने अपने बेटे की दस्तारबंदी के अवसर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नही बुलाया गया। इस दौरान जिला प्रधान डॉ. रवि पाहवा, चेयरमैन हरीश सचेदवा, प्रवीण कुमार शर्मा, संजय शर्मा, जय प्रकाश, संतोष चौधरी के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।