नशीली दवा बेचने पर होगी कार्रवाई
डीएसपीआरएससोहल ने सोमवार को राजपुरा में दवा विक्रेताओं से एक मीटिंग की। सोहल ने कहा कि समाज में नशों का सेवन चिंता का विषय है। उन्होंने दवाइयों की दुकान करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी कि नशे के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवा बिलकुल बेचें।
यदि कोई ऐसा गैरकानूनी काम करेगा तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार इसकी जानकारी दूसरों को भी दें। सिटी थाना एसएचओ संजीव सिंगला, सदर थाना के एडीशनल एसएचओ बलदेव सिंह, सुशील आहुजा, सुरेश सिंगला, गिरीष पाहवा, मनोज कुमार दीपक कुमार मौजूद रहे।
दवा विक्रेताओं के साथ मीटिंग करते हुए डीएसपी आरएस सोहल।