क्रिश्चियन धर्मशाला का लेंटर डाला
गांवकमालू में संगत दर्शन के दौरान सीएम द्वारा क्रिश्चियन धर्मशाला के निर्माण के लिए दी गई ग्रांट से धर्मशाला का लैंटर डाला गया। क्रिश्चियन संस्था के राष्ट्रीय प्रधान पास्टर डेविड भारती ने लैंटर डालने से पूर्व गांव की शांति के लिए प्रेयर की और बताया कि इस धर्मशाला के लिए ज़मीन पंचायत द्वारा दी गई थी जिस के लिए उन्होंने गांव के सरपंच गुरदित सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर पा. अजय भारती प्रधान अल्फा यूथ क्लब, जसवीर सिंह, निर्मल सिंह बूटा सिंह, डा. कुलदीप सिंह, अजमेर सिंह, अमन, कुलदीप दीपा, संदीप सिंह, हरविन्द्र हैरी, बोबी, बहन संतरो और जसविन्द्र कौर पंच ने लैंटर डालने की सेवा निभाई।( कृष्ण कुमार)