पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपटी टैक्स माफ करना जनता के साथ सरासर धोखा

प्रॉपटी टैक्स माफ करना जनता के साथ सरासर धोखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामा मंडी | प्रॉपटीटैक्स माफ करना मतदान के नाम पर लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। यह आरोप यहां ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कौंसिल के प्रदेश सदस्य लव कुमार गर्ग ने पत्रकारों के साथ की एक मीटिंग में सरकार पर लगाए। लोक सभा मतदान से पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली ने वोटों का लाभ लेने के लिए श्री अमृतसर साहब में बयान दिया था कि प्रॉपटी टैक्स पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के शाशन दौरान केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा लगाया गया था। एनडीए की सरकार बनने पर यह टैक्स माफ कर दिया जायेगा जिस पर भरोसा करके लोगों ने केंद्र में एनडीए की सरकार भी बना दी थी परन्तु अब राज्य सरकार अपने बयानों से मुकर रही है।(कृष्ण कुमार)