मंच ने लोगों की मुश्किलों पर किया विचार विमर्श
रामा मंडी| आजादहिंद मंच की तरफ से मीटिंग प्रधान डा.राकेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। मीटिंग दौरान शहर के लोगों को पेश रही मुश्किलों संबंधी विचार किया गया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि मंच का मुख्य मकसद समाज भलाई के काम करना है। जल्द ही मंच की तरफ से एक मीटिंग एसएसडी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। जिसमें बुजुर्गों को नई पेंशनें लगवाने पर विचार किया जाएगा। मीटिंग में मंच के सचिव सुरिंद्र ढला, गोलड़ी महेश्वरी, दिनेश मित्तल, भीम जैन, इंद्रजीत गुड्डू जौहरी, नरेश महेश्वरी, संदीप मित्तल, नरिन्दर चट्ठा, इंद्रजीत भोला मानसा आदि उपस्थित थे।