सालाना मूर्ति स्थापना दिवस समागम करवाया
रामा मंडी| श्रीदुर्गा मंदिर समिति की तरफ से भक्तों के सहयोग से सालाना मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस संबंध में श्री रामायण पाठ प्रकाश कर भोग डाले गए। समागम में संजीव कुमार नंबरदार तलवंडी साबो, सतपाल सिंगला मेंबर स्वीट्स एसो., कृष्ण कुमार गोठी, अजीत कुमार, भरपूर सिद्धू,मेहर चंद प्रस्थान योगेश कुमार गर्ग विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। मंदिर समिति के प्रधान रोशन लाल बांसल, सतपाल प्रस्थान, हरी राम बागड़ी, जगदीश बंगी, वेदा बंगी, वीरू, सतपाल बांसल की तरफ से मेहमानों को सम्मानित भी किया गया।