पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल वैन पलटने से 4 बच्चे गंभीर जख्मी

स्कूल वैन पलटने से 4 बच्चे गंभीर जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमेहराज के नजदीक कोठे टलवाली में एक स्कूल वैन पलट जाने से 4 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार, गांव लहराखाना स्थित एक प्राइवेट स्कूल की वैन रोजाना की तरह विभिन्न गांवों के बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने को जा रही थी। जब यह वैन कोठे टलवाली नजदीक पहुंची, तो वैन अचानक पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार खुशदीप सिंह, हरकरम सिंह, सुखमनजीत कौर, नवदीप कौर वासी कोठे टलवाली गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बच्चों के माता-पिता सिमरजीत सिंह, कृष्ण सिंह, नछत्तर सिंह गमदूर सिंह ने बताया कि हादसे के समय वैन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। वहीं इस मामले में जब स्कूल के प्रिंसिपल के साथ फोन पर बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने मीटिंग में बिजी होने की बात कहकर फोन काट दिया। जबकि थाना सिटी रामपुरा के मुंशी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ड्राइवर का मेडिकल करवाया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।(जतिंदरजीत आशु)