पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर पर पिटाई का आरोप जख्मी छात्र अस्पताल में भर्ती

टीचर पर पिटाई का आरोप जख्मी छात्र अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुरा फूल । गांवढ पाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा का छात्र कुलदीप सिंह ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल दो अन्य अध्यापकों पर उसे मारने-पीटने का आरोप लगाया है। छात्र के अनुसार स्कूल अध्यापकों ने उसे पीटने के बाद स्कूल के एक कमरे में करीब दो घंटे तक बंद कर दिया था। उनके किसी स्कूली छात्र ने स्कूल की दीवार को फांद कर इसकी सूचना कुलदीप के परिवार वालों को दी। इसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे और उसे वहां से छुड़वा कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
बताया जाता है कि पीटाई से कुलदीप के रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी है। शुक्रवार को वह सिविल अस्पताल रामपुरा में इलाज के लिए भर्ती हुआ। थाना फूल पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्र कुलदीप सिंह ने बताया कि वह गांव ढपाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्लस टू में पढ़ता है। शुक्रवार को वह रुटीन की तरह अपने स्कूल गया। जब वह स्कूल पहुंचा तो उसे स्कूल के प्रिंसिपल दो अन्य अध्यापक ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि उस दिन स्कूल में उसके अलावा छह और बच्चों के साथ मारपीट की गई।
छात्र ने कहा कि उसे मारने पीटने के बाद उसे स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया गया थ। उसके रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी है। भुल्लर भाईचारा कमेटी के सूबा प्रधान सुरजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वे इस मारपीट की घटना की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षा मंत्री को करेंगे। घायल छात्र कुलदीप सिंह की माता हरविंदर कौर ने कहा कि आरोपी अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। (जतिंदर जीत संधू)
हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं
''कुलदीपसिंह के बयान लिए जा चुके हैं। हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके अनुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी।'' मनजीतसिंह, एसएचओ,थाना फूल।
छात्र स्कूल का अनुशासन भंग रहा था, उसे डांट लगाई गई: '' छात्रकुलदीप सिंह स्कूल के अनुशासन को भंग कर रहा था। हमारे एक महिला अध्यापक ने जब छात्रों को रोका तो उसके साथ भी छात्र की तरफ से बदसलूकी की गई थी। बच्चों को डांटा था मारपीट नहीं की गई।'' सतपाल गर्ग, प्रिंसिपल,सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढपाली

(रामपुरा फूल के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुलदीप सिंह )