पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसेस्मेंट कैंप में 145 बच्चों की जांच

एसेस्मेंट कैंप में 145 बच्चों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुरा फूल| ब्लॉकप्रोजेक्ट डायरेक्टर बलजिंद्र सिंह की अगुवाई में प्राइमरी स्कूल (डिग्गी वाला) में ब्लॉक रामपुरा फूल भगता के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए मेडिकल हेल्प असेस्मेंट कैंप लगाया गया। इस कैंप में डॉ. विक्रम कुमार, विनय कुमार, डॉ. गोबिंद गोयल बालियांवाली अस्पताल के डॉ.रणबीर सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान 145 बच्चों की जांच की गई।

डॉ.रणबीर ने बताया कि ज्यादातर बच्चों में दिमागी लकवा के लक्षण पाए गए। बच्चों का हाथ-पैर मुड़ जाना, किसी अंग का पूर्ण विकास नहीं होना आदि इसके मुख्य लक्षण हैं जो कि डिलीवरी के समय आए दिक्कतों जागरूकता की कमी से होता है।

बलजिंद्र सिंह ने बताया कि इस कैंप में पहुंचे बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चेकअप किया गया है। जरूरतमंद बच्चों को व्हील चेयर, ट्राई साइकल, कैलिपर, क्रैचेज (बैसाखी), वॉकर, ब्लाइंड स्लेट तथा स्टिक, आर्टिफिशयल लिंब (बनावटी अंग)दिए जाएंगे। उधर कई बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले गूंगे-बहरे बच्चों के लिए भी इस तरह का कैंप लगाया गया था, पर अभी तक उनको कोई भी मशीन नहीं दी गई। इस संबंध में बलजिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक इन बच्चों के लिए मशीनें नहीं भेजी गईं, वह फिर से मशीनें भिजवाने के लिए सरकार को लिखित पत्र भेजेंगे।