पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक जेल बंद करने जैसा है एक स्कूल खोलना: एसडीएम

एक जेल बंद करने जैसा है एक स्कूल खोलना: एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुरा फूल | एकस्कूल खोलना एक जेल बंद करने के समान है। अध्यापकों को शिक्षा को पेशे की बजाय मिशन मानकर समाज में अपना योगदान देना चाहिए। इन शब्दों का प्रकटावा एसडीएम सकत्तर सिंह बल ने ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल की ब्रांच का शुभारंभ करते हुए किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा गिनती की बजाय गुणों पर आधारित होनी चाहिए। भाजपा युमो के प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद चली आतंकवाद की लहर मौजूदा समय में नशे के दौर ने पंजाब के विकास में सबसे ज्यादा रुकावटें डाली हैं। शिक्षा से ही नशे को खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर स्कूल के चीफ प्रोडक्ट अफसर विपुल रैडी, ब्रांच चेयरमैन कमलेश शर्मा, अमित सराफ, केवल कृष्ण, सुनील बिट्टा, ओपी जिंदल, राकेश सहारा, मेहर चंद बाहिया, नरेश गोयल, ईश्वर चंद्र गोयल मौजूद थे।(जतिंदरजीत आशू)