पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक साइड में करने को लेकर मारपीट, दो जख्मी

ट्रक साइड में करने को लेकर मारपीट, दो जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रामपुरा फूल

ट्रकड्राइवर शराब ठेकेदार के करिंदों की लड़ाई में दो लोग जख्मी हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कुलविंदर सिंह वासी रामपुरा की माता महिंदर कौर ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसका लड़का कुलविंदर गली से ट्रक बाहर निकाल रहा था।

इस दौरान सामने से एक बोलेरो गाड़ी में रहे रहे तीन व्यक्तियों ने ट्रक साइड पर खड़ा करने के लिए कहते हुए गाली निकालनी शुरू कर दी। महिंदर कौर ने बताया कि गली में शोर शराब सुनकर जब उसने बाहर निकल कर देखा तो कुछ लोग उसके बेटे को पीट रहे थे। जब उसने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद वह भीड़ जमा होती देख भागने में सफल हो गए। महिंदर कौर ने बताया कि उसने अपने लड़के कुलविंदर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा कर थाना सिटी में सूचना दी। कुलविंदर सिंह के सिर, माथे छाती पर कई चोटें लगी।

मामले में ठेकेदार सुरिंदर कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर कुलविंदर ने जान बूझकर ट्रक उनकी गाड़ी के बीच ठोक दिया। जिस कारण उनकी गाड़ी बुरी तरह से टूट गई और दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। जिसमें उनका व्यक्ति सोमनाथ भी जख्मी हो गया। जो अस्पताल में दाखिल है। वहीं मामले में एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। रजनीश करकरा

खबरें और भी हैं...