पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिद्दा,भंगड़ा, डाल विद्यार्थियों ने बांधा समां

गिद्दा,भंगड़ा, डाल विद्यार्थियों ने बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी टीपीडी मालवा कॉलेज में शनिवार को सभ्याचारक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में एसडीएम फूल सकत्तर सिंह बल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उनके साथ तेजपाल सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। प्रोग्राम की शुरूआत विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी लोक नाच गिद्दा, भांगड़ा, माइम, ग्रुप सांग, शबद कीर्तन फोक सांग पेश किए गए। कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा पेश किया गया मल्की कीमा ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरजीत सिंह ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्व पक्षीय विकास के लिए पढाई के साथ साथ पंजाबी सभ्याचार से जोड़ने के लिए ऐसे समागम करवाए जाते हैं। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के विद्यार्थियों को यूथ फेस्टिवल के लिए तैयार करना था। इस दौरान मुख्य मेहमान एसडीएम सकत्तर सिंह बल को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कॉलेज के सुपरिटेंडेंट रविंदर सिंह, यूथ कोआर्डिनेटर प्रो. माइकल, नीतू, सुमन शर्मा, करनैल सिंह, रेशम सिंह, इंद्रजीत सिंह, अलका बंसल, भिंदर कौर, गगन, रमन, कमल, रजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।(जतिंदर जीत आशु)

रामपुरा के मालवा कॉलेज में सभ्याचारक प्रोग्राम के दौरान छात्राओं के ग्रुप ने गिद्दा समां बांध दिया।

टीडीपी मालवा कॉलेज में सभ्याचारक प्रोग्राम की शुरूआत करते हुए मुख्य मेहमान एसडीएम सकत्तर सिंह बल।

सेलिब्रेशन