गगनदीप और हरपिंदर कौर बनी बेस्ट एथलीट
भास्कर संवाददाता | रामां मंडी
तपाचारियाहेम कुंवर आरएलडी जैन गर्ल्स काॅलेज में 6वीं एथलेटिक मीट करवाई गई, जिस दौरान विशेष तौर पर कालेज मैनेजमेंट समिति के प्रधान लक्ष्मण दास गुप्ता, सेक्रटरी मदन लाल मल्लवाला, खजांची मक्खन लाल वकील, अमरजीत पाल मितल और तरसेम लाल ने सहमिलन की।
खेल समारोह का आरंभ कालेज प्रिंसिपल डा. हरजिन्दर सिंह बराड़ की तरफ से किया गया। एथलेटिक मीट दौरान विद्यार्थियों को पांच हाऊस, शहीद भगत सिंह, माता लक्ष्मी बाई, शहीद उधम सिंह,माता गुजरी और माता साहब कौर, में बांटा गया इस दौरान 200. 400. 800 मीटर दौड़,जेवेलिन थ्रो, शाट पुट और रिले दौड़,आदि खेल करवाई गई। जिन में से शहीद भक्त सिंह हाउस ने पहला और शहीद ऊधम सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान गगनदीप कौर और हरपिंदर कौर दोनों बी.ए. भाग दूसरा, को बैस्ट एथलीट चुना गया। इस मौके कालेज प्रिंसिपल की तरफ से फिजिकल एजुकेशन के प्रोफेसर हरविंदर कौर और गुरविन्द्र कौर की श्लाघा करते हुए समूह स्टाफ और छात्राएं को बधाई दी। इस मौके स्टेज संचालक की भूमिका डा. प्रिया यादव ने निभाई और विजेता खिलाडिय़ों को कालेज मैनेजमेंट समिति के सदस्यों और प्रिंसिपल की तरफ 3 से सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों के साथ क्लब के सदस्य।
मानसा| श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी स्पोर्टस क्लब जवाहर-के द्वारा करवाए जा रहे पहले ओपन बास्केटबाॅल टूर्नामेंट जिला स्तरीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगत राय बांसल ने किया। इस मौके खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मंगत राय बांसल ने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है कि वह ग्रांउड में खेल भावना से खेलें। उन्होंनें कहा कि आज पंजाब का नौजवान वर्ग नशे में गुलतान हो गया है इस लिए नशों के सेवन से बचना चाहिए इस मौके कमेटी सदस्य जसविंदर सिंह जस्सी, जगदीप सिंह, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, काला बराड़, गुरसेवक सिंह, जसपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद थे।
मार्च पास्ट में भाग लेते स्कूली बच्चे।
विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करते कॉलेज प्रबंधक।
नथाना| गांव लहरा धूरकोट में स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल रामपुरा फूल में वार्षिक एथलेटिक मीट करवाई गई। इस एथलेटिक मीट में जूनियर विंग के सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल के चेयरमैन भूषण बांसल मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। प्रोग्राम के शुरू में स्कूल के चार हाउस ने परेड की जिसे भूषण बांसल ने सलामी ली। दो दिवसीय इस एथलेटिक मीट के पहले दिन जूनियर विंग और दूसरे दिन सीनियर विंग के छात्राओं के खेल मुकाबले करवाए गए। स्कूल के डीपीई कुलविंदर सिंह ने बताया कि बच्चों के लिए करवाई गई विभिन्न गेम रेस, लांगजंप, थ्री लेग रेस और शाट पुट में भाग लिया। डांस अध्यापक सतनाम कौर ने कथक डांस से सभी का मन जीत लिया। खेलों में एनसटाइन हाउस ने पहला, गांधी हाउस ने दूसरा और कोलंबस हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को स्कूल चेयरमैन भूषण बांसल,प्रधान गगन बांसल,सेक्रटरी नमिता बांसल, वर्षा सचदेवा और चरनजीत सिंह ने सम्मानित किया।