मीटिंग में डी वार्मिंग डे पर दिए सुझाव
रामपुरा फूल। ब्लॉकरामपुरा अधीन आते समूह प्राइमरी स्कूल प्राइवेट एडिड स्कूल मुखियों की मीटिंग बीआरसी रामपुरा फूल में हुई। जिसमें राष्ट्रीय डी वार्मिंग डे से संबंधी विचार किया गया।
सीएचसी बालियांवाली के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. नरिंदर गर्ग की अगुवाई में डॉ. मीनू बंसल, डॉ. नवदीप सिंह डॉ. जसप्रीत कौर ने स्कूल मुखियों को डी वार्मिंग के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीपीईओ गुरदेव सिंह, दविंदर कुमार, भूषण ढिंगरा, बूटा सिंह, रविंदर सिंह, रोहित गोलाटी उपस्थित थे।
अखंडपाठ का भोग 14 को
बुढ़लाडा।शहीदबाबा जीवन सिंह शैक्षणिक भलाई ट्रस्ट ब्लाक बुढ़लाडा द्वारा गांव बच्छोआना में चमकौर गढ़ी के शहीदों की याद को समर्पित श्री अखंड पाठ साहब के भोग 14 फरवरी दिन रविवार को गांव बच्छोआना में पड़ेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के नेता जुगराज सिंह बच्छोआना द्वारा दी गई।