हरिंदर कौर ने सिविल सर्जन का पदभार संभाला
रोपड़ | डॉ.हरिंदरकौर ने सिविल अस्पताल रोपड़ में बतौर सिविल सर्जन का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं देंगे। लोगों को सेहत सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सिविल अस्पताल रोपड़ का दौरा किया और डॉक्टरों स्टाफ को मरीजों के प्रति जिम्मेदारी को तनदेही से निभाने के लिए कहा।