पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोपड़ में 1.20 करोड़ रुपए से बन रहा आटोमेटिक ड्राइविंग टैस्ट केंद्र, 80 % काम पूरा

रोपड़ में 1.20 करोड़ रुपए से बन रहा आटोमेटिक ड्राइविंग टैस्ट केंद्र, 80 % काम पूरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़के गांव हवेली खुर्द में स्टैंडर्ड आटोमैटिक ड्राइविंग टैस्ट केंद्र बनाया जा रहा है। यह केंद्र भविष्य में सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, आम लोगों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने, यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक करने में फायदेमंद होगा। इस संबंध में जायजा लेते हुए डीसी करुणेश शर्मा ने कहा कि यह केंद्र 1.20 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें सोमवार से शुक्रवार तक डीएल बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह 9 कनाल की जमीन पर बनाया जा रहा है जिसका 80 फीसदी काम मुकम्मल हो चुका है। इसमें ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक तथा अस्थाई इमारत का काम मुकम्मल हो चुका है जबकि मुख्य प्रबंधकीय इमारत का काम अभी चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को बाकी के काम में तेजी लाने तथा सीसी कैमरे भी जल्दी लगवाने के लिए कहा ताकि जल्द ड्राइविंग लाइसैंस यहां से जारी किए जा सकें। ड्राइविंग सेंटर जल्दी ही मुकम्मल हो जाएगा तथा भविष्य में यहां से ड्राइविंग टैस्ट पास करके ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए जाएंगे। यहां पर विभिन्न ट्रैक बनाए गए हैं तथा यातायात नियमों के मुताबिक लाइटें तथा अन्य चिन्ह भी लगाए गए हैं। इस ट्रेनिंग सैंटर में मारुति सुजूकी का भी यहां पर दफ्तर बनाया जा रहा है। यह कंपनी ड्राइविंग सीखने वालों से 2500 रुपए लेकर 20 घंटे तक सिखलाई देगी जबकि खुले बाजार में फीस 4000 से 5000 रुपए है।

सैंटर में नया लाइसैंस बनाने के लिए लोग फार्म भर कर टोकन प्राप्त करके तथा फीस जमा करवाएंगे तथा मौके पर ही मेडिकल टैस्ट करने के बाद टेस्ट लिया जाएगा जो इस टैस्ट में पास होगा, उसे ही यह लाइसैंस प्राप्त होगा। मेडिकल के लिए एक डॉक्टर रोजाना यहां बैठता है। डीसी करुणेश शर्मा ने खुद टैस्ट ड्राइविंग ट्रैक पर फोर-व्हीलर वाहन चला कर देखा। इस मौके रणप्रीत सिंह भ्योरा मोटर वहीकल इंस्पेक्टर, एसडीओ एसएस भुल्लर जेई सुखविंदर सिंह, संजीव बुद्धीराजा सचिव जिला रैड क्रास भी उपस्थित थे।

डीसी करुणेश शर्मा ने अधिकारियों के साथ सेंटर का दौरा किया। -भास्कर

हफ्ते के पांच दिन बनेंगे डीएल : डीसी शर्मा

हरसिमरन सिंह सरां जिला ट्रांसपोर्ट अफसर ने कहा कि सभी ट्रैकों में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे तथा लाइसैंस बनाने का सारा काम कंप्यूटर से होगा। लाइसैंस बनाने के लिए व्यक्ति को इस केंद्र में ड्राइविंग टैस्ट देना पड़ेगा। टैस्ट पास करने वाले को एक घंटे के बीच में ड्राइविंग लाइसैंस जारी किया जाएगा जिससे समय की भी बचत होगी। इस सैंटर के शुरू होने से केवल योग्य तथा शिक्षित ड्राइवरों को ही लाइसैंस जारी होंगे जिससे सड़क पर होने वाले हादसों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ड्राइविंग टेस्ट सेंटर में ड्राइविंग लाइसैंस के लिए दो ट्रैक बनाए गए हैे। एक ट्रैक टू-व्हीलर तथा दूसरा फोर-व्हीलर के लिए हैं।

खबरें और भी हैं...