पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी ने अपने आॅफिस का किया उद्घाटन

आम आदमी पार्टी ने अपने आॅफिस का किया उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी द्वारा आज अपने नए खुले कार्यालय का उद्घाटन करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी ने अपने नए बने कार्यालय का उद्घाटन किसी नेता की बजाए एक सफाई सेवक गुरबख्श सिंह से करवाया, उनका यह कार्य लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर रोपड़ जिला के इंचार्ज गुरमीत सिंह वाड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों का संबोधित करते हुए कहा कि वह उम्मीद करते है कि आने वाले दिनों में नगर कौंसल के चुनावों में पार्टी और मजबूत बनेगी, अगर वह ऐसे ही समाज में आम आदमी को पहल देकर उनका मान बढ़ाने लगे तो हमारे समाज में ऊँच-नीच का भेद भाव जैसी विचारधारएं खतम होकर सभी सहकर्मी मेहनत ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास पक्का होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर कौंसल नंगल के चुनावों में पार्टी अपने वार्ड के मेहनती ईमानदार उम्मीदवारों के साथ खड़ेगी। इस मौके पर एडवोकेट नवदीप सिंह हीरा, सतीश चोपड़ा, एडवोकेट जसविंदर, विशाल सैनी, राकेश, राजेश, बग्गा, सुरिन्द्र सिंह, मणी महेश, ओमकेश, गगनदीप, अमित वासुदेव, कैप्टन सतविंदर चंद आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

नंगल में कार्यालय का उद्घाटन करते सफाई सेवक गुरबख्श सिंह अन्य।